मूल रूप से भारतीय होकर भी विदेशी टीम के लिए खेलते हैं ये खिलाड़ी, एक है टीम का कप्तान

ये बात तो माननी पड़ेगी की क्रिकेट भारत मे एक धर्म के समान है और सबसे अधिक लोकप्रिय है। यहां का बच्चा बच्चा क्रिकेटर बनने का सपना देखता है। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे उन खिलाड़ियों की जो मूल रूप से तो भारतीय हैं लेकिन विदेशी टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं।
1. सुनील नारायण
सुनील नारायण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं। नारायण मूल रूप से भारतीय हैं लेकिन उनके माता पिता वेस्टइंडीज जाकर बस गए थे।
2. रवि बोपारा
रवि बोपारा वर्तमान समय में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हैं लेकिन वह भी मूल रूप से भारतीय है और उनका जन्म पंजाबमें हुआ था।
3.शिवनारायण चंद्रपॉल
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह मूल रूप से भारतीय है और उनके दादा बिहार के रहने वाले थे लेकिन व्यापार के कारण वेस्टइंडीज में जाकर बस गए। चंद्रपॉल का जन्म वेस्टइंडीज में ही हुआ था।
4. हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हाशिम अमला किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अमला विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है लेकिन हाशिम अमला भी मूल रूप से भारतीय हैं। उनके दादा गुजरात के रहने वाले थे, जो कारोबार के कारण अफ्रीका जाकर बस गए थे।
5. ईश सोढ़ी
ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन वह भी मूल रूप से भारतीय हैं और उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता व्यापार के कारण न्यूजीलैंड में बस गए। सोढ़ी न्यूज़ीलैंड टीम में बतौर लेग स्पिन गेंदबाज़ खेलते हैं और अपने टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं।
6. सौरभ नेत्रवलकर
मुंबई में जन्में सौरभ इस वक़्त अमेरिका के क्रिकेट टीम के कप्तान हैं।
loading...