मैच के दौरान धोनी के ग्लव्स पर दिखा विशेष निशान, वजह जानकर आपको भी होगा गर्व
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 12 वें संस्करण के शुरू होने के लगभग एक हफ्ते बाद, भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में रोज बाउल में अपना पहला मैच खेला. एक रोमाँचक मैच में भारत की जीत हुई. गेंदबाज़ो और बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम काफी खुश नज़र आयी. रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा.
महेंद्र सिंह धोनी
मैच के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग कर रहे थे तब उनके कीपिंग ग्लव्स पर एक निशान देखा गया. हर कोई हैरान था की ये निशान किसका है और आखिर धोनी ने इसे अपने ग्लव्स पर क्यों लगाया है. आईये जानते है.
पैरा कमांडो
भारतीय सेना की एक स्पेशल फोर्सेज की टीम होती है जो आतंकियों से लड़ने और आतंकियों के इलाके में घुसकर उन्हें मारने में दक्ष होती है. इन्हीं पैरा कमांडो को एक खास तरह की निशानी/चिन्ह दी जाती है जिसे बलिदान चिन्ह/बैज कहा जाता है। ये बैज उन्हें ही मिलता है जो स्पेशल पैरा फोर्सेज से जुड़े हों.
लेफ्टिनेंट कर्नल
महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया था. साल 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के साथ बुनियादी ट्रेनिंग और फिर पैराशूट से कूदने की स्पेशल ट्रेनिंग भी पूरी की.जिसके बाद धोनी को पैरा रेजिमेंट में शामिल किया गया और उन्हें ये बैज लगाने की अनुमति दी गई.


