बल्ले पर नहीं लगी गेंद फिर भी थर्ड अंपायर ने दिया कैच आउट, जाने क्या थी असली वजह

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम का छठवां मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जा रहा है। मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी, इसी दौरान टीम को मैच अंपायरों ने बड़ा झटका दिया, जिसमें टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा नॉट आउट होने के बावजूद वापस पवेलियन लौट गए।

बल्ले में नहीं लगी गेंद
दरअसल मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे उसी दौरान एक गेंद उनके बल्ले के बगल से पैड को हल्की सी छुती हुई वेस्टइंडीज के विकेटकीपर साई होप के हाथों में चली गई। जिसके बाद गेंदबाज और विकेटकीपर ने अंपायर से विकेट की अपील की, लेकिन फील्ड अंपायर ने उसे आउट देने से नकार दिया। जिसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने रिव्यू लेने का फैसला किया।
थर्ड अंपायर का गलत फैसला
हालांकि अगर विकेट को जूम करके देखें तो रोहित शर्मा साफ-साफ नॉट आउट थे, बेहद चौंकाने वाली बात यह है कि मैदान के अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद थर्ड अंपायर में इसे आउट देने का फैसला किया। इसी क्रम में कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि अगर गेंद रोहित के बल्ले में ना लग कर उनके पैर में भी लगी है तो वह एलबीडब्ल्यू आउट थे, लेकिन आपको बता दें मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा को कैच आउट दिया गया ना कि एलबीडब्ल्यू आउट होने की।
loading...