मैच से पहले भारतीय टीम को झटका, इस कारण नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट और बुमराह

2019 के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को हराकर 4 मैचों में जीत दर्ज की है हालांकि न्यूजीलैंड के साथ खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था 9 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर है।

इस वर्ल्ड कप कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अच्छा प्रदर्शन चल रहा है इसी बीच टीम इंडिया मैनेजमेंट से खबर आई कि कोहली और बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। यह बात सुनकर भारतीय फैंस थोड़ा अश्चर्यचकित रह गए।

लेकिन जब मैनेजमेंट ने पूरी बात बताई तक जाकर कहीं सांस में सांस आई। मैनजमेंट का कहना है कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलती है तो जाहिर सी बात है कि टीम के मुख्य खिलाड़ी खेलेंगे। इसी के बाद अगस्त वेस्टइंडीज से टेस्ट टी20 और वनडे सीरीज कैरिबियाई और अमेरिका सरजमीं पर खेला जाएगा।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली को वर्ल्ड कप के बाद खेले जाने वाले वनडे और टी20 मैचों में आराम दिया जाएगा।
loading...