भगवा कलर की ड्रेस पहनकर इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, वजह जानकर हैरान रह जाएगे आप
30 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले विश्व कप के 38वें मुकाबले मे टीम इंडिया नीले रंग की जर्सी के बजाय नारंगी कलर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। जी हाँ, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले मे भारत को अपनी अल्टरनेट जर्सी का उपयोग करना होगा, जो कि नारंगी कलर की निश्चित की गयी थी।
इस वजह से भारत को बदलनी होगी अपनी जर्सी
भारत और इंग्लैंड के बीच 30 जून को होने वाले मुकाबले मे भारत का अल्टरनेट जर्सी का उपयोग करने के पीछे का कारण बेहद छोटा है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों की जर्सी कर कलर नीला है, ऐसे मे भारत की जर्सी मे यह बदलाव किया जाएगा। आपको बता दें कि इसी विश्व कप मे 2 जून को बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने अपनी शर्ट बदल ली थी। इस मैच मे दक्षिण अफ्रीकी टीम हरे की बजाय पीले रंग की शर्ट पहनकर मैदान पर उतरे थे।
क्यों इंग्लैंड नही बदल सकता अपनी जर्सी का कलर?
इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले मुकाबले मे सिर्फ जर्सी का कलर एक होने की छोटी सी वजह के कारण जर्सी के बदलने का निर्णय काफी हैरान कर देने वाला है। ऐसे मे कई लोगों के मन मे ये सवाल भी उठ रहा होगा कि आखिर क्यों इंग्लैंड अपनी ड्रेस का कलर नही बदलेगा। आपको बता दें कि आईसीसी के नियमों के अनुसार मेजबान टीम को आईसीसी इवेंट मे खेलते हुए जर्सी के कलर को बरकरार रखना होता है। जिसके चलते इंग्लैंड को अपनी उसी पारंपरिक ड्रेस मे ही खेलना होगा।


