हार्दिक पांड्या संग तस्वीर शेयर करने पर इस बोल्ड अभिनेत्री को जमकर किया जा रहा है ट्रोल

सोशल मीडिया पर आज कल कई स्टार्स हैं जो अपने फोटोशूट और फोटोज को लेकर काफी ट्रोल किए जाते हैं। इन दिनों लगातार देखा जा रहा है कि स्टार्स कई बार अपनी तस्वीरों और ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर लोगो के गुस्से का शिकार बन जाते हैं। बता दे हाल में ही बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पटानी को भी लोगो ने उनके बोल्ड फोटोशूट के कारण काफी ट्रोल किया था और ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है।

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा अभी बीते दिनों क्रिकेट की दुनिया के स्टार प्लयेर हार्दिक पंड्या के साथ पार्टी की थी। पार्टी के दौरान क्रिस्टल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पंड्या के संग तस्वीरें शेयर की थीं। आपको बता दे कुछ लोगो ने तस्वीरों को काफी पसंद किया था लेकिन कुछ लोगों को खराब लग गई है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पंड्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए क्रिस्टल ने कैप्शन में लिखा था - Brother from another mother.

फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद फैन्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैन्स हार्दिक और क्रिस्टल की इस तस्वीर को कॉफी विद करण के चैट शो से रिलेट करके कमेंट कर रहे हैं। क्रिस्टल के पोस्ट पर उनके फैंस ट्रोल करते हुए गंदे और असहनीय कमैंट्स भी लगतार कर रहे है। सोशल मीडिया पर हार्दिक और क्रिस्टल को ट्रोल करने के साथ साथ यूजर कुछ कमैंट्स जो हार्दिक ने कॉफी विद करण शो के दौरान कही थी उसपर भी जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
आप सभी को बता दे कि क्रिस्टल को अक्सर हार्दिक के साथ देखा गया है लेकिन इस बार वह जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं हैं. बात करें काम की तो क्रिस्टल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से की थी और उसके बाद क्रिस्टल ने 'किस देश में है मेरा दिल', 'कस्तुरी', 'क्या दिल में है' और 'बात हमारी पक्की है' जैसे शोज में नजर आ चुकीं हैं.
loading...