मोहब्बत की पिच पर इस खूबसूरत अभिनेत्री ने किया जसप्रीत बुमराह को बोल्ड!

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी आईसीसी वनडे विश्व कप में अपनी यॉर्कर गेंदों से विरोधी टीम के बल्लेबाजों में दहशत फैला रखी है। इंग्लैंड में खेले जा रहे विश्व कप में बुमराह अब तक दो मैचों में पांच विकेट हासिल कर चुके हैं। 

आपको जानकारी हैरानी होगी की इस तेज गेंदबाज को दक्षिण फिल्मों की एक अभिनेत्री ने मोहब्बत की पीच पर बोल्ड कर दिया है। 
मीडिया की खबरों के अनुसार, बुमराह का नाम दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री अनुपमा परमेसवरन के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुमराह और अनुपमा परमेसवरन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें उस समय चलना शुरू हो गई थी जब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बुमराह ने अनुपमा परमेसवरन को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया।
दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री अनुपमा परमेसवरन ने साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से पदार्पण किया था। उन्होंने इसके अगले साल तेलुगू फिल्म में डेब्यू किया। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह का नाम इससे पहले राशि खन्ना के साथ भी जोड़ा गया था। 
बुमराह भारतीय टीम की ओर से अभी तक 51 वनडे मैचों में 90 विकेट हासिल कर चुके हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन पर पांच विकेट रहा है।
loading...