भारतीय टीम में दौड़ी खुशी की लहर, यह धाकड़ बल्लेबाज इंग्लैंड रवाना होने के लिए हुआ तैयार
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पिछले मैच में भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पैट कमिंस की गेट पर बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। हालांकि चोट लगने के बावजूद भी शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद जब अंगूठे का स्कैन कर आ गया तो अंगूठा फैक्चर हो गया था। शिखर धवन लगभग 3 हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे।
सूत्रों ने पुष्टि की है कि चोटिल शिखर धवन की कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से आज जुड़ेंगे। हालांकि अभी धवन चोट से उबर रहे हैं और वह 15 सदस्यीय भारतीय टीम के हिस्सा रहेंगे। वर्ल्ड कप के लिए टीम चुने जाने से पहले पंत को भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल होने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। लेकिन उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक को चयनकर्ताओं ने शामिल किया। सूत्रों की मानें तो धवन के चोटिल होने के बाद पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है।

'सूत्रों ने बताया कि ऋषभ पंत को बैकअप के तौर पर इंग्लैंड बुलाया जा रहा है। पंत को स्टैंडबाई के तौर पर पहले बुलाया जा रहा है ताकि वह इंग्लैंड के परिस्थितियों के मुताबिक ढल सकें। यदि धवन फिट नहीं हो पाते हैं तो हम आईसीसी के समक्ष इस बात को रखेंगे और स्वीकृति मिलने पर तुरंत ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर लिया जाएगा'
पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं पंत
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पंत शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को होने वाले मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि राहुल और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऋषभ पंत को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।
ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए साबित हो सकते हैं फिनिशर
ऋषभ पंत में बड़े बड़े शॉट खेलने की अद्भुत क्षमता है. वह किसी भी परिस्थिति में मैच का रूख पलटने का दम रखते हैं. इंग्लैंड में ऋषभ पंत का काफी शानदार रिकॉर्ड है। संभवत ऋषभ पंत नंबर चार या पांच पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और अंतिम ओवरों में मैच को शानदार तरीके से फिनिश कर सकते हैं।