शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार के बाद टीम इंडिया का यह स्टार क्रिकेटर भी हुआ चोटिल
भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड की धरती पर वर्ल्ड कप का प्रतिनिधित्व कर रही है, इंग्लैंड के मैदानों पर टीम इंडिया के क्रिकेटर का चोटिल होना टीम की सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्ल्ड कप का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम इंडिया के चोटिल होने वाले क्रिकेटर के बारे में बात करें तो अब तक खेले गए चार मैचों में टीम के 2 स्टार क्रिकेटर शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए हैं। इसी क्रम में अब टीम इंडिया के एक और स्टार क्रिकेटर के चोटिल होने की खबर आ रही है।
स्टार क्रिकेटर हुआ चोटिल
इसी क्रम में अब पति क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अंगूठे में चोट लगने की खबरें आ रही हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे जिसमें उनके अंगूठे में गेंद लग गई थी। उस चोट के बाद विराट कोहली आगामी दो मैचों का प्रतिनिधित्व किए लेकिन ट्विटर पर शेयर किए गए इमेज तथा टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली की चोट गंभीर हो सकती हैं।
टीम इंडिया की बड़ी चुनौती
पिछले दिनों विराट कोहली नेट प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे पर पट्टी बांधकर अपना अंगूठा टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री को दिखाते नजर आए। अगर विराट कोहली की चोट गहरी होती है तो भारतीय क्रिकेट टीम संकट में आ सकती है क्योंकि टीम इंडिया के पास टॉप आर्डर के लिए कोई भरोसेमंद विकल्प मौजूद नहीं है। हमें उम्मीद है कि विराट कोहली के अंगूठे की चोट ज्यादा गहरी नहीं होगी और वह आगामी मुकाबलों में फिट होकर मैदान पर उतरेंगे।

