दो महिला क्रिकेटर्स ने किया समलैंगिक विवाह, क्रिकेट खेलते-खेलते प्यार कर बैठे

यह तो आपने सुना ही होगा कि प्यार अंधा होता है और प्यार की कोई सीमा नहीं होती है. इसका एक और उदाहरण देखने को मिला है. महिला क्रिकेट में हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब दो महिला क्रिकेटरों ने समलैंगिक विवाह किया हो, इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया की ही एक महिला क्रिकेटर मेघन स्कट ने समलैंगिक विवाह किया था. अब हालही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर ने समलैंगिक विवाह किया है.
हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों ने शादी की है. ऑस्ट्रेलिया की 23 वर्षीय हैनकॉक ने साथी खिलाड़ी 26 वर्षीय जेनसन के साथ शादी की है. आपको बता दें कि विवाह के बंधन में बंध चुके यह दोनों खिलाड़ी मेलबॉर्न स्टार्स के लिए खेल रहे थे तभी दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला किया.
मेलबॉर्न स्टार्स ने दोनों को अपने ट्विटर अकाउंट से शादी के लिए शुभकामनाएं दी है. आपको बता दें कि न्यूजीलैंड 6 वर्ष पहले ही समलैंगिक विवाह को मान्यता देकर समलैंगिक विवाह के मामले में दुनिया का 13वां देश बन गया था. वही ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में इसकी मंजूरी दी थी. जिस तरह से एक के बाद एक महिला क्रिकेटर एक साथ खेलते हुए शादी के बंधन में बंध रही है. क्या इसी तरह कभी पुरुष क्रिकेटर्स भी कर सकते हैं, आपकी क्या राय है कमेंट करके जरूर बताएं.
loading...