जानिए हर साल कितने करोड़ रुपए सैलरी लेते है इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज इयोन मोर्गन

इंग्लैंड में इस समय विश्वकप 2019 खेला जा रहा है आपको बता दें मंगलवार को विश्वकप में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 397 रन बनाए थे. वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम मात्र 247 रन ही बना पाई थी जिसके चलते इंग्लैंड ने यह मुकाबला 150 रन से अपने नाम कर लिया था.
आपको बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की जीत के हीरो रहे इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन जिन्होंने 71 पर तूफानी 148 रन की पारी खेली थी मोर्गन ने इस मुकाबले में कुल 17 छक्के लगाए थे जो एक नया विश्व रिकॉर्ड बन चुका है. वही इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इयोन मोर्गन को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है इसलिए आज हम आपको इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले है.
10 सितम्बर 1986 को जन्मे इयोन मोर्गन साल 2009 में इंग्लैंड की टीम में अपना डेब्यू किया था वही इयोन मोर्गन पहली बार को साल 2011 में इंग्लैंड की टीम का कप्तान बनाया गया था. आपको बता दें इयोन मोर्गन इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी है साथ ही इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी इयोन मोर्गन के ही नाम है.
वही इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन की सैलरी की बात करें तो टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार इयोन मोर्गन को हर साल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से क्रिकेट खेलने के लिए 8.13 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है.
आपको क्या लगता है इस साल विश्वकप को भारत और इंग्लैंड में से कौनसी टीम जीत सकती है साथ ही कौनसा खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकता है आप अपनी राय कमेंट जरूर करें
loading...