भारत और न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद पॉइंट टेबल की बदली सूरत, इस टीम को हुआ बड़ा नुकसान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के चलते पूरी तरह से रद्द हो चुका है, एक समय लग रहा था की मैच शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा नही हुआ और पूरा मैच बारिश में धल गया। और इस दौरान दोनों टीमों को एक एक अंक दें दिया गया।
वही मैच रद्द होने के बाद भारत 5 पॉइंट्स के साथ पॉइंट टेबल पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक अंक हासिल करते हुए 7 पॉइंट्स की बदौलत पॉइंट टेबल में अभी भी पहले स्थान पर मौजूद है।
इंग्लैंड की टीम को हुआ नुकसान
एक अंक हासिल करते ही भारत 5 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गया, जबकि भारत के तीसरे स्थान पर आ जाने से मेजबान इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान सहना पड़ा है। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम तीसरे से चौथे स्थान पर फिसल गई है।
loading...