शंकर और जाधव नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को लगातार मौके देना टीम इंडिया को पड़ रहा है भारी
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेला जा रहा है I विश्व कप टूर्नामेंट में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम इंडिया ने अब तक खेले गए अपने 6 मुकाबलों में से 5 में जीत हासिल की है I मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत भले ही अब तक अजेय रहा हो, लेकिन कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा है जितना उनसे उम्मीद की जा रही थी I
वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है निराशाजनक
वर्ल्ड कप में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए है, जितनी उनसे उम्मीद जताई जा रही थी। जिसमें भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज विजय शंकर और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। विजय शंकर ने 3 मैचों में 29 की साधारण औसत से कुल 58 रन बनाए हैं, तो वहीं केदार जाधव 5 मैचों में 34 की औसत से 68 रन बनाने में सफल हुए हैं। लेकिन भारतीय टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी शामिल है जिसका प्रदर्शन केदार जाधव और विजय शंकर से भी ख़राब रहा है, फिर उन्हें भी लगातार प्लेइंग इलेवन में मौके मिल रहे हैं।
दोस्तों आज हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के युवा स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव है। मौजूदा वर्ल्डकप में कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा है। कुलदीप यादव ने अब तक 5 मैच खेले है जिसमें वह 51 की औसत से 4 विकेट ले पाए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि कुलदीप यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना टीम के लिए काफी भारी पड़ रहा है। अगर कुलदीप यादव के जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए, तो भारत को बड़ा फायदा हो सकता है क्योंकि जडेजा स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं।