वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये दो भारतीय दिग्गज खिलाड़ी, रोहित को मिलेगी कप्तानी
भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। कोहली और बुमराह हालांकि दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वापसी करेंगे जो शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।
भारतीय क्रिकेट टीम तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा शुरू करेगी। भारत को इस दौरान आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। दो टेस्ट मैच एंटीगुआ स्थित विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (22-26 अगस्त) और जमैका स्थित साबिना पार्क (30 अगस्त-3 सितंबर) में खेले जाएंगे।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विराट और जसप्रीत को निश्चित रूप से तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। विराट ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शुरू होने के बाद से ही खेल रहा है और बुमराह का कार्यभार प्रबंधन भी आला दर्जे का है वे टेस्ट सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
भारत अगर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचता है, तो मुख्य खिलाड़ी 14 जुलाई तक खेलेंगे जिससे मुख्य बल्लेबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों को आराम देना जरूरी होगा। बल्कि बीसीसीआई ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ मिलकर ऐसा कार्यक्रम बनाया है कि टेस्ट मैच अब टी-20 और वन-डे के बाद ही खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए रोहित को कप्तानी दी जाएगी।