टीम इंडिया के हिट-मैन रोहित बनना चाहते थे गेंदबाज , इस दर्द की वजह से बने बल्लेबाज
जैसा की हम सभी जानते है की रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक को एक आम पारी बनाकर छोड़ दिया उन्होंने 209, 264 तथा 208 रन की तीन पारियां खेल दीं। और विश्व भर में अपनी अलग पहचान बनाई।
लेकिन दोस्तों आज हम आपको बता दे की रोहित शर्मा बल्लेबाज नहीं बल्कि गेंदबाज बनना चाहते थे।
उंगली की चोट ने विश्व क्रिकेट को दे दिया 'द हिट मैन' -
प्यारे दोस्तों आपके लिए शायद यह विश्वास करना मुश्किल हो लेकिन यह सच है कि रोहित शर्मा एक गेंदबाज बनना चाहते थे और उन्होंने अपना करियर एक गेंदबाज के तौर पर शुरू किया था। बात तबकी है जब रोहित जूनियर क्रिकेट खेलते थे। साल 2005 में श्रीलंका की जूनियर टीम भारत के दौरे पर आई। पचास ओवर के एक मैच के दौरान रोहित के दाहिने हाथ की उंगली टूट गई।
इस चोट ने गेंदबाज के तौर पर उनका करियर तकरीबन खत्म कर दिया, क्योंकि रोहित शर्मा अब गेंद को ठीक से ग्रिप नहीं कर पा रहे थे। यहीं से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया। इसके बाद आपको पता ही है कि विश्व क्रिकेट को एक ऐसा बल्लेबाज मिला जिसके लिए एकदिवसीय क्रिकेट में नया नाम दे दिया गया, 'द हिट मैन'। वनडे क्रिकेट में 209, 264 और 208 रन की पारियां रोहित शर्मा को एक अलग ही श्रेणी में लाकर खड़ा कर देती हैं।

