धोनी की एक सलाह ने भारत को जिताया हारा हुआ मैच, जानिए कैसे धोनी ने दिलाई शमी को हैट्रिक

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप 2019 के मैच में भारतीय टीम ने अफ़ग़ानिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों से हराकर एक बड़ी रोमांचक जीत हासिल की। मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर भारतीय टीम को एक बड़ी जीत दिलाई। शमी की इस हैट्रिक और भारत की जीत के पीछे एमएस धोनी का भी बड़ा योगदान रहा।

दरअसल, आखिरी ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े मोहम्मद नबी ने एक जोरदार चौका जड़ दिया जिसके बाद अफ़ग़ानिस्तान की टीम को जीत के लिए 5 गेंदों में केवल 12 रनों की जरुरत थी और भारतीय टीम के लिए जीत की राह काफी मुश्किल लग रही थी। इसके बाद ओवर के बीच में एमएस धोनी तुरंत दौड़कर मोहम्मद शमी के पास गए और धोनी ने शमी को समझाते हुए सही तरह से गेंदबाजी करने की एक महत्वपूर्ण सलाह दी।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने बिलकुल वैसे ही गेंदबाजी की जैसे धोनी ने उन्हें करने को कहा था। धोनी की इस मैच जिताऊ सलाह के बाद मोहम्मद शमी ने लगातार 3 विकेट लेकर हैट्रिक ले ली और भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 11 रनों से एक बड़ी जीत दिला दी।
loading...