कपिल देव के अनुसार चोटिल धवन की जगह रायडू और पंत नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका
लय में चल रहे ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के चोट के कारण टीम से बाहर होने के कारण भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है, लेकिन टेस्ट में 400 से अधिक विकेट चटकाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेट और महान ऑलराउंडर कपिल देव को उम्मीद है कि टीम में शिखर धवन की जगह लेने वाला खिलाड़ी उन से अच्छा प्रदर्शन करेगा।
शिखर धवन के रिप्लेसमेंट के तौर पर पूर्व खिलाड़ी अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे है अब इस कड़ी में अब कपिल देव का नाम भी शामिल हो गया है।
सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत और गौतम गंभीर ने शिखर धवन के विकल्प के तौर पर अंबाती रायडू के नाम का सुझाव दिया हैं। अब कपिल देव ने अंजिक्य रहाणे का नाम धवन के विकल्प के रूप में सुझाया है।
कपिल देव ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि यदि रहाणे के नाम पर विचार किया जाता है तो वह पहली पसंद होंगे। उन्हें ऋषभ पंत और अंबाती रायडू से पहले टीम के लिए चुना जा सकता है। रहाणे के पास वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का काफी अनुभव है। वह टीम के लिए ओपन भी कर सकते हैं और मध्य क्रम में खेल सकते हैं।