जीत के बावजूद खुश नहीं दिखे कप्तान विराट कोहली, इस बल्लेबाज को जमकर सुनाई खरी-खोटी

दोस्तों भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2019 का 28वां मैच आज 22 जून शनिवार को साउथम्पटन के द रोस बॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया| इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाये |इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे मात्र 213 रन पर आउट हो गई|

गेंदबाजों को श्रेय जाता है, कि उन्होंने 224 को भी डिफेंड किया
भारतीय टीम की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा, 'ईमानदारी से कहू, तो हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं|
आज हमने टॉस जीता और और बोर्ड पर बड़े रन लगाना चाहते थे, लेकिन विपक्षी टीम में तीन गुणवत्ता वाले स्पिनरों थे औत साथ ही पिच धीमी थी, इसलिए 270 रन का स्कोर भी हम करते तो वह काफी अच्छा होता| 250 का स्कोर भी इस विकेट पर एक फाइटिंग टोटल था हालांकि, हमारे गेंदबाजों को श्रेय जाता है, कि उन्होंने 224 को भी डिफेंड किया|'

बल्लेबाजों का शॉट चयन रहा बहुत खराब
केएल राहुल व अन्य बल्लेबाजों के खराब शॉट चयन को लेकर कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, 'अफगानिस्तान जैसी टीम जिसके पास बहुत प्रतिभा है |वह आपको उस तरह से खेलने नहीं देती है जिस तरह से आप खेलना चाहते हैं हालांकि, कम स्कोर के बावजूद हम सभी का सामूहिक विश्वास था कि हम इसे जीत सकते हैं|
जैसे ही मैं क्रीज में गया मैंने इस पिच की गति को समझा, इस पिच पर क्रॉस बल्लेबाजी के शॉट आसान नहीं हैं, इसलिए मैंने स्ट्राइक रोटेट करने के बारे में सोचा|
हमारा शॉट सिलेक्शन इससे काफी बेहतर हो सकता था| मुझे लगता है कि हॉरिजॉन्टल बैट शॉट्स से हमारे विकेट आउट हुए हैं, इसलिए मुझे पता लगता है, कि इस पिच पर सीधे बल्ले से खेलना ही एकमात्र तरीका था|
अफगानिस्तान के स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की है, इसलिए उन्हें गेंदबाजी का श्रेय मिलना चाहिए, हालांकि, हमारे बल्लेबाजों के शॉट चयन भी इससे बेहतर हो सकते थे|
बुमराह का स्मार्ट तरीके से किया उपयोग
विराट कोहली ने गेंदबाजो की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'बुमराह को हम स्मार्ट तरीके से उपयोग करना चाहते थे जब परिस्थितियाँ मुश्किल हो रही थी हम उसे गेंदबाजी सौप रहे थे और वह अपना का बखूबी कर रहा था |
49वें ओवर में उसने शानदार गेंदबाजी की और शमी के पास आखिरी ओवर में बचाव करने के लिए पर्याप्त रन थे सभी गेंदबाज लाजवाब थे चहल और शमी की भी गेंदबाजी शानदार रही है|
जीत से आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलेगा
विजय शंकर के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, ' विजय शंकर बल्लेबाजी के दौरान अच्छे लग रहे थे और वह अच्छा क्षेत्ररक्षण भी कर रहे हैं |विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सभी के लिए सम्मान की बात है|
बल्लेबाजी में हमारी योजनाओं ने काम नहीं किया, लेकिन जब चीजें आपके रास्ते पर नहीं जाती हैं, तो आपको कुछ चरित्र दिखाने और अंतिम गेंद तक लड़ने की जरूरत होती है और यह टीम के चरित्र को दर्शाता है हम इस जीत से काफी खुश है और इससे हमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिलेगा जो हमारे आने वाले मैचों में हमारे काम आ सकता हैं |
loading...