भगवा नहीं होगा भारतीय टीम की जर्सी का रंग, ऐसा होगा असली कलर कॉम्बिनेशन

दोस्तों वर्ल्ड कप में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है अब तक उसने अपने सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है. अब तक भारतीय टीम ने नीली जर्सी पहनकर अपने सभी मैच खेले हैं. लेक़िन अब कुछ अलग होने वाला है. इस बार टीम इंडिया नीले रंग की ड्रेस के साथ एक अलग रंग की जर्सी पहन क्रिकेट खेल सकती हैं. तो चलिए जानते हैं क्यों किया जाएगा ऐसा.

दोस्तों कल होने वाले वर्ल्ड कप में इंडियन टीम के प्लेयर्स ऑरेंज कलर की जर्सी पहने नज़र आएँगे. हालाँकि ये रंग भगवा नहीं होगा. दरअसल भारतीय टीम नारंगी रंग के कपड़ों में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भगवा रंग जिसे सैफरन कहा जाता है भारतीय टीम इस रंग का इस्तेमाल नहीं करेगी.

दोस्तों टीम इंडिया इंग्‍लैंड और अफगानिस्‍तान के साथ मैच के दौरान नारंगी रंग की जर्सी का इस्तेमाल करेगी न कि भगवा रंग . दरअसल इंग्‍लैंड, भारत, अफगानिस्‍तान ने अपनी टीम की जर्सी का रंग भी नीला ही रखा हैं. इस वजह से जब ये टीमें आपस में खेलेगी तो एक टीम को अपनी जर्सी का रंग बदलना होगा.

ऐसे में इंडियन टीम मैनेजमेंट ने ऑरेंज कलर चुना हैं. वैसे बता दे कि इस दूसरी जर्सी का रंग पूर्ण रूप से ऑरेंज नहीं होगा. सूत्रों के अनुसार इस जर्सी के फ्रंट में डार्क ब्लू कलर होगा जबकि इसकी बाहें और पीछे का हिस्सा पूरा ऑरेंज रहेगा. टीम इंडिया इस ऑरेंज जर्सी का इस्तेमाल इंग्लेंड और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले मैच में करेगी
loading...