विश्व कप खेलने वाली एकमात्र टीम जिसका आज क्रिकेट जगत से अस्तित्व खत्म हो चुका है

आज हम आपको क्रिकेट जगत की ऐसी एकमात्र टीम के बारे में बता रहे हैं जो एक समय में वनडे विश्व कप का हिस्सा थी लेकिन आज इस टीम का अस्तित्व ही खत्म चुका है. ये टीम क्रिकेट के इतिहास का पहला विश्व कप खेलने वाली ईस्ट अफ्रीका की टीम है. 1975 में खेले गए पहले विश्व कप में ईस्ट अफ्रीका की टीम भी विश्व कप का हिस्सा थी लेकिन इस विश्व कप के बाद दुबारा ईस्ट अफ्रीका की टीम विश्व कप में नज़र नहीं आई.


पहले विश्व कप में भी ईस्ट अफ्रीका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस टीम को अपने सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. ईस्ट अफ्रीका की टीम में केन्या, तंजानिया, ज़ाम्बिया और युगांडा की देशों के खिलाड़ी शामिल थे लेकिन आज इन देशों के पास अपनी अलग टीम है और ईस्ट अफ्रीका की टीम का अस्तित्व खत्म हो चुका है.
loading...