भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के लोगों ने कुछ ऐसे निकाला गुस्सा, लोगों ने जमकर तोड़े टीवी
विश्व कप 2019 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिला. जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 89 रनों से करारी शिकस्त दी.
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 140 रन बनाये. बारिश के कारण मैच को 40 ओवर का कर दिया गया था. सीमित ओवर में पाकिस्तान के सामने 304 रन का लक्ष्य था. लेकिन पाक टीम 40 ओवर में 212 रन 6 विकेट खोकर बना पाई. इस तरह पाकिस्तान इस मैच को हार गया.

मैच हारने के बाद भारत में जहां घरों से लेकर सड़कों तक जश्न का माहौल था तो वहीं पाकिस्तान में निराशा पसरी गई. विरोधस्वरूप पड़ोसी मुल्क के लोगों ने सड़कों पर टीवी सेट फोड़कर अपनी टीम के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट और ट्वीट करके जमकर भड़ास निकाली.
वही भारत की जीत का जश्न जमकर मनाया गया. टीम इंडिया के फैन्स ने जमकर पटाखे फोड़े और तिरंगा लिए सड़कों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे. और कोई ढोल नगाड़ों पर नाचता दिखाई दिया तो कहीं कोई पटाखों की रोशनी में मिठाईयां बांटता दिखाई दिया.