ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने कहा-इस भारतीय दिग्गज से सतर्क रहे पाकिस्तान!

वर्ल्ड कप 2019 का रोमांच पुरे चरम पे है. अब इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला 16 जून को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा जबकि हॉटस्टार पर इसका लाइव स्ट्रेंमिंग देखा जा सकेगा।
बारिश के कारण अगर मैच रद्द होता है तो भारत के 6 अंक हो जाएंगे और भारतीय टीम 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर कायम रहेगा। जबकि पाकिस्तान की टीम 1 अंक मिलते ही 4 अंक के साथ बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ छठे स्थान पर आ जाएगी।

इधर श्रीलंका से मैच जीतने के बाद एरोन फिंच ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय ओपनर रोहित शर्मा से सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीम को जीतने के ऊपरी क्रम को जल्द ही आउट करना होगा, खास कर रोहित शर्मा को। रोहित शानदार फॉर्म में हैं और वे कभी भी मैच को पलट सकते हैं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कद एक क्रिकेटर के तौर पर पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद की तुलना में बहुत बड़ा है। कोहली ने खुद को लगातार साबित किया है और वो अब दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार होते हैं। वन-डे से लेकर टेस्ट मैचों तक उनकी कप्तानी और खेल का कोई जवाब ही नहीं।



loading...