आम इंसान नही है ये शख्स, हर भारत-पाक मैच मे धोनी देते हैं इस शख्स का टिकट, जानिए कौन है?
क्रिकेट के मैदान से जुड़े जितने किस्से दुनियाभर मे फेमस है, मैदान के बाहर के क्रिकेट से जुड़े किस्से भी उससे कम नही है। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे है, जो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और एक क्रिकेट प्रेमी से जुड़ा है। धोनी आज भी इस क्रिकेट प्रेमी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हर मैच का टिकट दिलाते है।
बेहद रोचक है धोनी और बशीर चाचा का ये किस्सा
इस शख्स को लोग बशीर चाचा का नाम से जानते है। धोनी और बशीर का ये किस्सा बेहद रोचक है। दरअसल, बात 2011 के विश्व कप के सेमीफाइनल की है। अपनी टीम पाकिस्तान का हौसला बढ़ाने पहुंचे बशीर चाचा को इस मैच का टिकट नही मिल पाया। जब धोनी को इस बात का पता चला तो धोनी ने बशीर चाचा को बुलाकर मैच का टिकट दिया। इसके बाद बशीर चाचा धोनी के इस व्यवहार से इतना प्रभावित हुए कि आज भी भारत-पाकिस्तान के हर मैच मे भारत की हौसलाअफजाई करने पहुँचते है।
विश्व कप के भारत vs पाकिस्तान मुकाबले मे भी पहुंचेंगे बशीर चाचा, धोनी ने दिलाया टिकट
विश्व कप 2019 के 16 जून को होने वाले भारत vs पाक मुकाबले मे भी बशीर चाचा शिरकत करेंगे। जिसके लिए इंग्लैंड पहुंचे बशीर चाचा ने बताया कि 'जब मैं मैनचेस्टर पहुंचा तो देखा कि मैच का एक टिकट 800 से 900 पाउंड तक मे मिल रहा है। भारत-पाक मैच की दिलचस्पी ही इतनी ज्यादा है। यहाँ से रिटर्न टिकट भी काफी ज्यादा है।' उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि 'गनीमत है कि धोनी की वजह से मुझे परेशान नही होना पड़ा। इस बार भी धोनी ने ही उन्हें मैच का टिकट दिलाया है।
