रोहित शर्मा ने धवन के बाद इसे बताया शानदार ओपनर, अगले मैच में कर सकते हैं साथ ओपनिंग
विश्व कप में भारत ने अभी कुल दो मुकाबले ही खेले है और दोनों में उसे जीत मिली है, लेकिन टीम इंडिया को इन दो मैचों के बाद ही बहुत बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन कुलटर नाइल की एक गेंद पर चोटिल हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलते समय धवन को हाथ में चोट लगी थी, जिसके चलते वे तीन हफ्ते तक नहीं खेल पाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि वे अब पूरे विश्वकप में ही नहीं खेल पाएंगे। सूत्रों की मानें तो धवन के स्थान पर अब केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
इधर भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धवन के चोटिल होने पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धवन अभी शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि हालाँकि लोकेश राहुल अच्छे ओपनर हैं लेकिन धवन का अनफिट होना टीम के लिए अच्छा नहीं है।
आपको बता दें कि शिखर धवन 13 जून को न्यूजीलैंड, 16 को पाकिस्तान और 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं। शिखर धवन की वापसी 27 जून को होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं।