जहीर खान की बीवी सब पर पड़ी भारी,जाने क्या हुआ
12 मई रविवार को आईपीएल सीजन 12 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 149 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 148 ही बना पाई।
मुंबई इंडियंस की ओर से बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि चेन्नई ओर से दीपक चौहान ने 3 तथा इमरान ताहिर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
मुंबई की ओर से कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों पर 41 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने 59 गेंदों पर 80 रन की धुआंधार पारी खेली परंतु वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
आईपीएल 12 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों से लेकर सेलिब्रिटी भी स्टेडियम में मौजूद थे। मुंबई और चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ियों की पत्नियां भी फाइनल मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंची थी।
इन क्रिकेटर्स की पत्नियों को कैमरे की नजरें बार-बार फोकस कर रही थी। बता दे कि जहीर खान की पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे इस मैच में MI को चियर करते नजर आई। जबकि रितिका सजदेह और क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी भी स्टेडियम में दिखाई दी।
चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने एम एस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी तथा सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका भी स्टेडियम में मौजूद थी।
सुंदरता की बात की जाए तो जहीर खान की पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों पर भारी नजर आ रही थी। कैमरो की नजरें बार बार उन पर पड़ रही थी। आपको बता दें कि जहीर खान मुंबई इंडियंस के कोच है और पूर्व भारतीय खिलाडी है।
सागरिका घाटगे ने फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फ़िल्म सुपरहिट हुई थी।
सागरिका घाटगे ने फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फ़िल्म सुपरहिट हुई थी।
