अफगानिस्तान के खिलाफ 50 रन बनाते ही रोहित शर्मा बना लेंगे वह ख़ास रिकॉर्ड, जो अबतक कोहली के नाम भी नहीं
भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम के फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीन जीत और एक रद्द मैच के साथ 7 अंक है और भारतीय टीम के अंतिम-4 में पहुंचने की उम्मीदें काफी ज्यादा प्रबल हो गई है.
टूर्नामेंट में लगातार तीन पारियों में बना चुके हैं 50 से ज्यादा रन
आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा अबतक इस टूर्नामेंट में लगातार तीन 50 से ज्यादा रन के स्कोर कर चुके हैं. उन्होंने इस विश्व कप में अबतक 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है.
उन्होंने के खिलाफ 144 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी. वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 57 रन की एक समझबुझ वाली पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 113 गेंदों पर 140 रन की एक विस्फोटक पारी खेली थी और भारतीय टीम को जीत दिला दी थी.
लगातार चार पारियों में 50 से अधिक का बना सकते हैं ख़ास रिकॉर्ड
भारत का अगला मैच 22 जून को अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ होना है. इस मैच में रोहित शर्मा के पास एक बहुत ख़ास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा.
दरअसल, रोहित शर्मा लगातार चार 50 से अधिक का स्कोर बना सकते हैं. बता दें, कि अबतक विश्व कप में भारतीय टीम के लिए सिर्फ नवजोत सिद्धू और सचिन तेंदुलकर ही चार लगातार पारियों में 50 से अधिक का स्कोर बना पाए है.
नवजोत सिद्धू ने चार बार 50 से अधिक का स्कोर 1987 के विश्व कप में बनाया था. वहीं सचिन तेंदुलकर ने लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर 1996 और 2003 के विश्व कप में बनाया था.
अबतक कई शानदार उपलब्धियां कर चुके हैं हासिल
रोहित शर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से अपने करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बना लिए हैं. उन्होंने क्रिकेट में कई शानदार उपलब्धि हासिल की हुई हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं.
रोहित शर्मा को सरकार द्वारा 2015 में अर्जुन पुरस्कार मिला था. वहीं साल 2015 में वह सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज भी घोषित किये गये थे. वह वनडे क्रिकेट में कुल 3 दोहरे शतक भी बना चुके हैं. दो दोहरे शतक श्रीलंका की टीम ने बनाये हुए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक दोहरा शतक बनाया हुआ हैं.

