कब टूटेंगे विश्व कप के ये 4 महारिकॉर्ड, नं. 4 है सबसे मुश्किल!
विश्व कप 2019 का आगाज 30 मई से हो चुका है। ऐसे में हम आपको विश्वकप टूर्नामेंट के 4 रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अभी तक नहीं टूट सके हैं।
1. विश्व कप में सबसे ज्यादा रन:-
विश्व कप में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्होंने विश्वकप में अभी तक 2278 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग होते हैं। जिनके नाम 1743 रन हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम आता है, उन्होंने विश्व कप में कुल मिलाकर 1532 रन बनाए हैं।
2. एक इनिंग में सर्वाधिक रन:-
विश्व कप के दौरान एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम है , न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने एक इनिंग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237 रन नाबाद बनाए थे। इसके अलावा दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल है, जिन्होंने 215 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
3. विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट:-
विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी ग्लेन मैकग्रा के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ने विश्व कप में कुल मिलाकर 71 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर है मथैया मुरलीधरण है। श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने विश्व कप में 68 विकेट लिए हैं।
4. एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाजी:-
किसी एक विश्व कप में किसी एक इनिंग के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन भी ग्लेन मैकग्राथ के नाम है। उन्होंने एक मुकाबले में 15 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। जबकि दूसरे नंबर पर एनडी बिछेल है उन्होंने 20 रन देकर सात विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टिम सऊदी का नाम आता है, इन्होंने भी 33 रन देकर 7 विकेट हासिल किए हैं।
