भारतीय टीम से 3 हफ्ते के लिए बाहर हुए शिखर धवन, ये खिलाड़ी टीम में लेगा उनकी जगह
2019 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार का विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है. इस विश्व कप का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जायेगा. भारतीय टीम को विश्व कप के लिहाज से एक बड़ा झटका लग गया है. फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी अगले तीन हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गया है.
शिखर धवन चोट के कारण नहीं खेलेंगे अगले तीन हफ्ते
पिछले मैच में के खिलाफ शानदार 117 रन बना कर भारतीय टीम को 36 रनों से मैच जिताने वाले शिखर धवन अगुंठे में चोट के कारण अगले तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गये हैं. इस विश्व कप में शिखर धवन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धवन जल्दी आउट हो गये थे.
लेकिन पिछले मैच की पारी से वो फॉर्म में वापस आ गये थे. अब उनका इस तरह चोट के कारण तीन हफ्ते यानी पूरे जून में ना खेल पाना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है. शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में नाथन कुल्टर नाइल की एक गेंद अगुठे में लग गयी थी. जिसके कारण वो दूसरी पारी में फील्डिंग करने भी नहीं आयें थे. शिखर धवन के बाहर होने के बाद के एल राहुल, रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
