पुलिस कर्मचारी के प्यार में बोल्ड हुई ये भारतीय महिला क्रिकेटर, उम्र है 29 साल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज शुभलक्ष्मी शर्मा विवाह के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के एक कर्मचारी डीएसपी गुलशन कुमार से शादी की हैं। तेज गेंदबाज शुभलक्ष्मी शर्मा ने अपनी गेंदबाज़ी के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं।
स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के कवर पेज पर छपने वाली शुभलक्ष्मी पहली महिला क्रिकेटर हैं। वो झारखंड के अलावा रेलवे के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं। उनकी शादी 15 मई 2019, बुधवार को हजारीबाग पुलिस लाइन के सीटीएस कॉलोनी में संपन्न हुई। उनके पति गुलशन कुमार जहानाबाद के निवासी हैं।
शुभलक्ष्मी शर्मा के पति गुलशन कुमार बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। इस शादी में सबसे ख़ास बात ये रही कि, शुभलक्ष्मी ने अपनी शादी के कार्ड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में लोगों से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। जो काफी चर्चा में रहा।
loading...