अफगानिस्तान के मैच से पहले लगा भारत को बड़ा झटका, नहीं खेलेगा अब यह खिलाड़ी विश्व कप 2019
वर्ल्ड कप 2019 में भारत टीम का पाँचवा मैच जो कि अफगानिस्तान टीम के खिलाफ 22 जून को रोज बाउल साउथेम्प्टन के मैदान में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले लगा भारत टीम को झटका नहीं खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, दोस्तों आज मैं आपको अपने इस पोस्ट में बताएंगे उस खिलाड़ी का नाम और क्यों टीम से बाहर हुआ, जो भारत टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी है लेकिन अब वह भारत टीम से बाहर हो चुका है। तो चलिए दोस्तो बिना देर किए शुरू करते हैं।
अफगानिस्तान टीम के मैच से पहले ये दिग्गज खिलाड़ी हुए वर्ल्ड कप 2019 से बाहर
दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच दौरान भारत के शानदार ओपनर बल्लेबाज धवन के अंगूठे में चोट लगी, जिसके कारण वो पाकिस्तान टीम के खिलाफ भारतीय टीम के प्लेइंग टीम हिस्सा नहीं रहे थे। आज सुबह बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि शिखर धवन पूरे वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम से बाहर हो चुके है।
पाकिस्तान के खिलाफ रोहित के साथ ओपनिंग करने के लिए राहुल ने साथ दिया था। रोहित ने पाकिस्तान टीम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 113 गेंदों में 3 छक्के और 17 चौके की मदद से शानदार 140 रन बनाए थे।
भारतीय टीम का पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट बड़ा दारोमदार रहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान कोहली ने 77 रन बनाए थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खासा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। एमएस धोनी ने 2 गेंदों में मात्र 1 रन बनाकर पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर की गेंद पर विकेट के पीछे विकेट कीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में गेंद थमा कर आउट होकर चले गए।

