हार्दिक पांड्या को क्रिकेट कोचिंग देना चाहता हैं यह पाकिस्तानी दिग्गज, बोला दो हफ्ते में बना दूंगा नंबर 1 ऑल राउंडर
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम विजयरथ पर सवारा है। गुरूवार को वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराकर भारत ने लगभग सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत में भारतीय टीम के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 46 रन बनाए और फिर गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सुनील एम्ब्रिस का अहम विकेट चटकाया। लेकिन इस मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया।
असल में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान के पूर्व ऑल राउंडर अब्दुल रज्जाक ने उन्हें कोचिंग का ऑफर देते हुए कहा कि वो पांड्या में काफी टैलेंट देखते हैं लेकिन उनमें कुछ कमी भी है जिसे दूर करने की जरूरत है।
मैच खत्म होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने ट्वीट किया कि ‘ जब वह हिट करते थे तो उनमें फुट मूवमेंट और पैर स्विंग में, बॉडी बैलेंस में कमी दिखाई दी। अगर मैं उनके साथ दुबई में दो सप्ताह काम कंरू। तो दो सप्ताह के बाद वह दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर बन सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, ” अगर बीसीसीआई चाहती है कि हार्दिक पांड्या में सुधार हो तो मैं उसके लिए तैयार हूं और मैं दो सप्ताह में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर बना सकता हूं। आपको बता दें, वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 38 गेंदों पर पांच चौके सहित 46 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 121.05 की थी।