एकमात्र बल्लेबाज जो तोड़ सकता है कोहली का सबसे तेज 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड, देखिए यहां

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे तेज 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस खिलाड़ी ने सिर्फ 205 पारी खेलते हुए यह कारनामा अपने नाम किया था. इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ सका लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है, जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने की काबिलियत रखता है.

आपको बता दें सबसे तेज 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड पहले सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. इसके लिए 259 पारी खेलते हुए यह कारनामा किया था, लेकिन विराट कोहली ने उनका यह रिकॉर्ड 205 पारियां खेलकर तोड़ दिया था.

दक्षिण अफ्रीका टीम के बेहतरीन खिलाड़ी हाशिम अमला अब तक 174 पारियां खेल चुके हैं. इस बीच इस बल्लेबाज ने सबसे तेजी से 7000 रन दर्ज किए हैं. वह एक ऐसे खिलाड़ी है, जो विराट कोहली का यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
loading...