अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों से 10,000 रुपए लेते थे धोनी, जानें वजह

भारतीय टीम के पूर्व मेंटल कंडीशनल कोच पैडी अप्टन ने अपनी किताब 'द बेयरफुट' में इंडियन क्रिकेट को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिनमें पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर पर को लेकर कही गई विवादास्पद बात भी शामिल है।

अपनी किताब में अप्टन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी एक रोचक खुलासा किया है। किताब लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे धोनी साथी खिलाड़ियों को देर से आने से रोकने के लिए बहुत ही दिलचस्प सजा देने की सलाह दी थी।
अप्टन ने अपनी इस किताब में महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी दिलचस्प खुलासे किए हैं। जिसमें से उन्होंने एक खुलासा करते हुए उन्होंने लिखा है कि जब खिलाड़ी फील्ड पर देर से आते थे तो धोनी ने उनको सजा के रूप में 10,000 रुपए जुर्माना भरने का प्रस्ताव रखा था।

अप्टन ने अपनी किताब में लिखा 'जब मैं टीम में शामिल हुआ तो टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले थे और वनडे टीम के कप्तान एमएस धोनी थे। खिलाड़ी प्रैक्टिस पर लेट से आते थे तो सभी ने प्रस्ताव रख की इसके लिए कोई सज़ा रखी जाए सबने ये बात कप्तान पर छोड़ दी जो नियम कप्तान बनाएगा सबको मानना पड़ेगा।
कुंबले और धोनी ने मिलकर ये नियम बनाएगा की जो देर से फील्ड पर आएगा उसे दस हजार रुपए जुर्माना देना होगा इस नियम के लागू होने के बाद बाद वनडे टीम का कोई खिलाड़ी कभी देर से नहीं आया।'
loading...