World Cup 2019: पहले ही मैच में पानी-पानी हुआ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हराया

र्ल्ड कप के पहले मैच में ही पाकिस्तान को हार का मुह देखना पड़ा है। आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक की टीम 105 पर ऑल आउट हो गई है। वेस्टइंडीज ने इस मैच के लिए इविन लुईस, शेनन गैब्रिएल, फाबियान एलेन और कीमर रोच को बाहर बैठाया है। पाकिस्तान ने भी आसिफ अली, शोएब मलिक, शाहीन आफरीदी और मोहम्मद हसनेन को मौका नहीं दिया है। 105 रनों का पिछा करने उतरी इंडीज ने यह मैच 13.4 ओवरों में 3 विकेट के नुकशान पर बना लिया। गेल ने पाकिस्तान के गेंदबाजों पर पहले ही ओवर से हमला बोल दिया, हालाकि गेल अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए। वो 50 रन बनाकर आमिर के शिकार हुए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने 3 विकेट लिए।
पाकिस्‍तानी की शुरुआत इमाम उल हक और फखर जमां की जोड़ी ने की, लेकिन शुरुआती 15 ओवर में चार विकेट गंवाकर टीम मुश्किल में फंस गई। तीसरे ओवर में ही पाकिस्‍तान टीम ने इमाम के रूप में पहला विकेट गंवा दिया। शेल्‍डर कोटरेल ने इमाम (2) को विकेटकीपर शाई होप से कैच कराया। आक्रामक अंदाज में खेल रहे फखर जमान (22 रन, 16 गेंद, दो चौके, एक छक्‍का) भी ज्‍यादा नहीं टिके और रसेल ने अपने अपने पहले और पारी के छठे ओवर में उन्‍हें बोल्‍ड कर दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को ओर से फखर जमान और बाबर आजम ने 22-22 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओसाने थॉमस ने चार विकेट लिए जबकि कप्तान जेसन होल्डर को तीन सफलता मिली। इसके अलावा आंद्रे रसेल को दो और शेल्डन कॉटरेल को एक सफलता मिली।
loading...