आलिया भट्ट की दोस्त पर आया केएल राहुल का दिल, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल विश्वकप से पहले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसके पीछे की दो वजह है. पहला कारण ये है कि इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार 108 रनों की पारी खेली. साथ ही नंबर 4 की बल्लेबाजी के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की.


केएल राहुल के सुर्खियों में आने का दूसरा कारण ये है कि इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में उनके अफेयर के चर्चे हैं. जी हाँ, Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ केएल राहुल के अफेयर हैं. और दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.


दरअसल, पिछले दिनों आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केएल राहुल और एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ एक फोटो पोस्ट की थी. इस फोटो में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और आकांक्षा काफी करीब दिख रहे हैं. हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि केएल राहुल और आकांक्षा रंजन कपूर अच्छे दोस्त हैं. लेकिन, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा
loading...