मुंबई इंडियंस के इस धांसू बल्लेबाज पर फिदा हो चुकी है बॉलीवुड की सिंघम गर्ल
हम सब जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते जुड़े हुए हैं। कई अभिनेत्रियों की शादी भी क्रिकेटरों के साथ हो चुकी है। जिनमें हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। वही इस कतार में और एक खूबसूरत हसीना क्रिकेटर पर फिदा होती हुई नजर आ रही है।
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम शायद आपको पता चल ही गया होगा। क्योंकि उस अभिनेत्री को सिंघम गर्ल भी कहा जाता है। उस अभिनेत्री का नाम काजल अग्रवाल है। जिन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ सिंघम फिल्म की थी। इसके अलावा वह साउथ इंडस्ट्री में भी बहुत बड़ी स्टार है।
एक खबर के अनुसार जब एक इंटरव्यू में काजल अग्रवाल से पूछा गया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। रोहित शर्मा उनके फेवरेट क्रिकेटर ही नहीं लेकिन काजल इनकी दीवानी भी है। काजल अग्रवाल को रोहित शर्मा इतने पसंद है की वह उनकी एक भी मैच मिस नहीं करती।

