विश्व कप से पहले लंदन के अस्पताल में चोटिल पड़ा है यह भारतीय खिलाड़ी

भारत के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पिछले कुछ दिनों से चोटिल थे. उनके पैर पर चोट आई हुई थी. हालाँकि, अब उनके प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आ रही है, क्योंकि वह अपनी पैर की चोट से तेजी से उबर रहे हैं. वह अपने पैर की चोट की सर्जरी कराने के लिए लंदन गए हुए हैं. लंदन के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
इसी बीच शार्दुल ठाकुर ने खुद अपने चोट की अपडेट दी है. उन्होंने बताया है, कि उनकी सर्जरी ठीक तरह से हो गई है. साथ ही उन लोगो का शुक्रिया भी अदा किया है, जिन्होंने उनकी चोट से उबरने में मदद की है.भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपने चोट की अपडेट देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “सर्जरी ठीक हुई है. जल्द ही मैदान पर वापस आने की उम्मीद कर रहा हूँ. उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी मदद की है.”
आपकों बता दें, कि शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट मैच 5 वनडे मैच और 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने खेले 5 वनडे मैचों ममे 36.33 की इकॉनामी रेट से 6 विकेट हासिल किये हैं. वहीं अपने खेले 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 30.25 की औसत से 8 विकेट हासिल किये हैं. उन्होंने भारत के लिए के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेला हुआ हैं. हालाँकि, वह इस मैच में काफी दुर्भाग्यशाली रहे थे और मैच के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए थे.
आपकों बता दें, कि शार्दुल ठाकुर को विश्व कप टीम में नहीं चुना गया है. भारतीय टीम सिर्फ तीन तेज गेंदबाज ही इंग्लैंड लेकर गई है. जिनमे , भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का नाम है. शार्दुल ठाकुर के लिए भारत की विश्व कप टीम में जगह नहीं बन पाई थी.
loading...