हर्षा भोगले ने धोनी से पूछा,क्या है तूफानी स्टंपिंग के पीछे का राज,फिर मिला ये जवाब
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 80 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई फिर से पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है। चेन्नई की धमाकेदार जीत के लिए कप्तान एमएस धोनी को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। धोनी ने 22 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। इसके बाद शानदार विकेटकीपिंग करते हुए श्रेयस अय्यर और क्रिस मौरिस को स्टंम्प आउट किया।
मैच के बाद मिस्टर कूल धोनी ने कमेंटटेटर हर्षा भोगले के सवाल पर अपनी बिजली जितने तेज स्टंपिंग के पीछे के राज का खुलासा किया। धोनी ने कहा,“ यह चीज टेनिस बॉल क्रिकेट से आई है। फिर भी आपको बुनियादें बातें सही करने की जरूरत होती और उसे अगले स्तर पर ले जाना होता है। अगर आप इसे ऐसा ही रखना चाहते हैं, तो आपसे बहुत सारी गलतियाँ भी हो सकती हैं। बुनियादी बातों पर टिके रहना महत्वपूर्ण होता है।”
गौरतलब है कि धोनी आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर हैं। धोनी ने विकेटों के पीछे 128 शिकार किए हैं,जिसमें 90 कैच और 38 स्टंपिंग शामिल हैं। पहले नंबर पर काबिज दिनेश कार्तिक ने विकेटों के पीछे 130 शिकार किए हैं।

