जीत के बाद धोनी ने किया ऐसा नेक काम, पूरा देश कर रहा है धोनी को सलाम

चेन्नई के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस मैच से पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 179 रन बनाए थे। चेन्नई की ओर से रैना ने 59 और धोनी ने 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। 180 रनों से लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 99 रनों पर सिमट गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इमरान ताहिर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।


जीत के बाद धोनी ने किया नेक काम


दिल्ली के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान में आकर ऐसा नेक काम किया जिसके बाद पूरा देश धोनी को सलाम कर रहा है। दरअसल आपको बता दे जीत के बाद धोनी और सीएसके के खिलाड़ियों ने मैच देखने आए दर्शकों में बॉल दीया। महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस बॉल दर्शकों में फेंकी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी दर्शकों के बीच टेनिस बॉल फेंकते नजर आए। धोनी के इस में काम को देखकर हर कोई इन्हें सलाम कर रहा है।
loading...