प्यार अंधा होता है यह बात इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर फिट बैठती है, NO. 1 है बड़ा नाम

1 अनिल कुंबले
टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं अनिल कुंबले. इस खिलाड़ी को एक शादीशुदा लड़की से प्यार हो गया था, जिनका नाम चेतना है. चेतना ने पहली शादी वी. जहागीरदार से की थी, लेकिन इनके आपसी संबंध अच्छे नहीं होने के कारण इनमें रोज लड़ाई होती थी और उसी समय उनकी मुलाकात अनिल कुंबले से हुई थी. 1998 में चेतना ने अपने पति से तलाक लेने की अर्जी दर्ज की. जिसके बाद अनिल कुंबले ने उनसे विवाह रचाया. इससे पहले चेतना की एक बेटी भी थी जिसके लिए कुंबले और चेतना ने मिलकर केस लड़ा और उन्हें अपनी बेटी मिल गई.

2 शिखर धवन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. इस खिलाड़ी ने शादीशुदा आयशा मुखर्जी से विवाह रचाया था. आपको बता दें शिखर धवन की मुलाकात आयशा से फेसबुक पर हुई थी. फिर धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और प्यार हो गया. आयशा ने अपना पहला विवाह ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन के साथ किया था. जिनसे उनकी दो बेटियां भी थी. शिखर धवन को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने आयशा के साथ विवाह रचा लिया.
3 मोहम्मद शमी
खबरों के अनुसार मोहम्मद शमी हसीन जहां के दूसरे पति हैं. इससे पहले इस महिला का तलाक हो चुका था, परंतु इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है. इन दोनों कपल की मुलाकात 2012 में हुई. जिसके 2 साल बाद 2014 में इन दोनों ने विवाह रचा लिया. परंतु इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और हाल ही में इनकी बीवी ने मोहम्मद शमी पर बहुत बड़े आरोप लगाए थे.
loading...