विश्व कप 2019- इन 2 मैचों में बदल जायेगा भारतीय टीम की जर्सी का रंग, वजह है बेहद अजीब
वर्ल्ड कप 2019 को शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं और लगभग सभी टीमें इंग्लैंड पहुँच चुकी हैं और हमारी भारतीय टीम भी इंग्लैंड पहुँच चुकी हैं। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सभी टीमें अपना वार्म-अप मैच भी खेल रही हैं और भारतीय टीम के फैंस के लिए एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग खबर निकल कर आ रही हैं। क्योंकि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के 2 मैचों में ब्लू नही बल्कि ऑरेंज कलर की जर्सी पहननी पड़ेगी। कौन से है वह 2 मैच और क्यों भारतीय टीम को ऑरेंज कलर की जर्सी पहननी पड़ेगी, तो चलिए जानते हैं।
इस बार के वर्ल्ड कप में एक बात खास तौर पर देखी की जा रही हैं कि इस बार कई सारी ऐसी टीमें है जिनकी जर्सी का कलर एक समान हैं। जैसे हम हरे रंग की बात करे तो पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश इन सभी टीमो की जर्सी का रंग हरा हैं और साथ ही हम नीले कलर की बात करें तो इंडिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका इन टीमो की जर्सी का रंग नीला हैं।
तो ऐसी स्थिति में ICC का नियम यह कहता है कि दो या दो से अधिक टीमें जिनकी जर्सी का रंग समान है और वह ICC के बड़े इवेंट में खेल रही हैं जैसे इस बार वर्ल्ड कप हो रहा है या चैंपियन ट्रॉफी हो रही हैं। तो ऐसी स्थिति में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो किसी न किसी एक टीम को अपनी जर्सी का रंग बदलना पड़ेगा।
वह इस लिए करना पड़ेगा क्योंकि जब वह मैच टेलीविजन पर टेलीकास्ट होता है तब उसको देखने वाले दर्शकों का इंट्रेस्ट ख़त्म हो जाता हैं और ग्राउंड ऑडियंस का को भी मज़ा नही आता है। ऐसी स्थिति में अब टीम इंडिया को कहा गया है कि आप अपनी एक सेकेंडरी जर्सी और निकाले, जर्सी का रंग आप तय करेंगे लेकिन वह नीला नही होना चाहिए और टीम इंडिया ने तय किया है कि वह ऑरेंज कलर की जर्सी का इस्तेमाल करेंगे।
भारतीय टीम सबसे पहले ऑरेंज जर्सी का इस्तेमाल 22 जून को अफगानिस्तान के साथ होने मैच में कर सकती है क्योंकि अफगानिस्तान की जर्सी का कलर भी नीला हैं। दूसरा मैच जिसमे टीम इंडिया ऑरेंज जर्सी का इस्तेमाल 30 जून को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ करेंगी। हालाँकि 6 जुलाई को भारत और श्रीलंका के बीच भी मैच होने वाला है, लेकिन इस मैच में भारत अपनी पारंपरिक जर्सी ही पहनेंगी और जो श्रीलंका की टीम है उसकी जर्सी का रंग बदलेगा।

