विश्वकप 2015 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाये थे सबसे ज्यादा रन, नंबर 3 सबका फेवरेट
विश्वकप 2019 का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में होने जा रहा है इस बार भी विश्वकप में विश्वकप 2015 की तरह चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने विश्वकप 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने थे।
1) मार्टिन गुप्टिल
मार्टिन गुप्टिल ने विश्वकप 2015 में 9 मैचों में बल्लेबाजी कर 2 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 547 रन बनाये थे, विश्वकप 2015 में उनका सर्वाधिक स्कोर 237* जो उन्होंने वेस्टइंडीज टीम के बनाया था ।
2) कुमार संगाकारा
पूरी दुनियाँ में अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए पहचाने जाने वाले श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने विश्वकप 2015 में मात्र 7 परियों में 108.20 की शानदार औसत से कुल 541 रन बनाने है, कुमार संगाकारा ने विश्वकप 2015 में 4 शतक भी जड़े थे ।
3) एबी डी विलियर्स
क्रिकेट की दुनियाँ के सबसे लोकप्रिय खिलाडी एबी डी विलियर्स ने विश्वकप 2015 में 7 मैचों में बल्लेबाजी कर 144.31 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 482 रन बनाये है, एबी डी विलियर्स ने विश्वकप 2015 में मात्र 66 गेंदों पर 162* रनो की नाबाद तूफानी पारी भी खेली थी ।
4) ब्रेडन टेलर
जिम्बाब्वे टीम के सबसे घातक बल्लेबाज ब्रेडन टेलर को विश्वकप 2015 में रोक पाना किसी भी गेंदबाज की बस की बात नहीं थी, ब्रेडन टेलर ने विश्व कप 2015 में 6 मैचों में 106.91 के घातक स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाये थे। ब्रेडन टेलर ने एक मैच के दौरान 138 रनों की पारी भी खेली थी ।
5) शिखर धवन
भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन ने विश्वकप 2015 में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 412 रन बनाये थे, शिखर धवन ने विश्वकप 2015 में 2 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया था ।




