आंद्रे रसेल की पत्नी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं, देखें खूबसूरत तस्वीरें
आईपीएल के 47वें मैच में केकेआर ने मुंबई को 34 रनों से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की। फिलहाल केकेआर 12 मैचों में 5 जीत से 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। बता दें कि कोलकाता की टीम अभी भी आईपीएल 2019 के प्लेऑफ में जगह बना सकती है। आपको बता दें कि इस मैच में केकेआर ने 232 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें आंद्रे रसेल ने 40 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली।
इसके जवाब में मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की बदौलत 198 रन ही बना सकी। बता दें कि हार्दिक पांड्या ने मात्र 34 गेंदों में 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन हार्दिक पांड्या का किसी भी बल्लेबाज ने साथ नहीं दिया, इस वजह से पांड्या मुंबई को मैच जिताने में नाकाम रहे। रसेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस मैच का आनंद आंद्रे रसेल की पत्नी जैसीन रसेल भी ले रहीं थीं। रसेल की पत्नी काफी खूबसूरत हैं। वे किसी अभिनेत्री से कम नहीं लग रहीं थीं। मैच समाप्त होने के बाद आंद्रे रसेल और उनकी पत्नी दोनों एक दूसरे से बात करने लगे। दोनों ने मैच के बारे में बात करते हुए खूब मस्ती की।
आंद्रे रसेल ने अपनी पत्नी से अपनी बल्लेबाजी के बारे में भी पूछा, कि आपको मेरी बल्लेबाजी कैसी लगी, इस पर उनकी खूबसूरत पत्नी ने हंसते हुए जवाब दिया कि बहुत अच्छी लगी। रसेल ने अपनी पत्नी को अपने लिए काफी लकी बताया, इस पर उन्होंने कहा कि आप मेरे लिए लकी चार्म हो। अंत में आंद्रे रसेल अपनी पत्नी को गले से लगा लेते हैं और दोनों खूब मस्ती करते हैं।


