विश्व कप को लेकर आंद्रे रसेल ने दी सभी टीमों को चितावनी,कह दी सभी के होश उड़ाने वाली बात
जैसा कि आप सभी जानते हैं आईपीएल 2019 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने किस तरह सभी टीमों के गेंदबाजों की बोलती बंद की है। ऐसा कोई मुकाबला नहीं रहा है जिसमें उन्होंने गेंद को मैदान के बाहर की हवा ना दिखाई हो।
इसी प्रदर्शन को देखते हुए आंद्रे रसेल को वेस्टइंडीज की शुरुआती 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है जो इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलेगी। अगर आंद्रे रसेल की विश्व कप के दौरान यही फॉर्म बरकरार रही तो कहीं ना कहीं वह सभी टीमों को मुश्किल में डाल सकते हैं। अगर हम आंद्रे रसेल के मौजूदा आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने कोलकाता की टीम की तरफ से खेलते हुए 10 पारियों में 406 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 210 के करीब रहा है। दोस्तो इस आईपीएल का का कोई मुकाबला ऐसा नहीं रहा जिसमें कोलकाता की तरफ से उन्होंने लंबे लंबे छक्के ना लगाएं हों।
आंद्रे रसेल ने एक इंटरव्यू के दौरान ने कहा की में वेस्टइंडीज की तरफ से खेलते हुए, विश्व कप में भी इसी तरह छक्के जड़ने की कोशिश करूंगा। यह बात कह कर आंद्रे रसेल ने यह साफ कर दिया है कि विश्व कप के दौरान भी वह रुक कर नहीं खेलेंगे और इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। हालांकि पिछले काफी समय से आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। उनकी आईपीएल में शानदार फार्म को देखते हुए उन्हें विश्व कप की टीम के लिए चुना गया है क्योंकि आईपीएल 2019 में रसेल ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की बोलती बंद की हुई है।
उन्होंने कहा कि वह विश्व कप की टीम में अपने चयन से बिल्कुल भी हैरान नहीं है। वह अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते हुए उन्हें विश्व कप की टीम में चुना गया है। दोस्तो आपको क्या लगता है कि विश्वकप में आंद्रे रसेल अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे या नहीं इस बात का जवाब में कमेंट करके जरूर दें।


